शिविर में भाग लेकर बहुत अच्छा लगा। पूरी व्यवस्था सुन्दर व सुचारू थी।
ये सात दिन हमारे जीवन के स्वर्णिम पल थे। इस शिविर में भाग लेकर हमें
यह महसूस हुआ कि जीवन के 50 साल लगने के बाद हम अपने लिए जिएं।
इधर आकर हमने सीखा कि हमें हर परिस्थिति में सम रहना सीखना होगा।
पूरे दिन की चर्या व्यवस्थित होगी तो हम चित्त समाधि में रहेंगे।
इधर आकर सबके साथ रहकर आनन्द आया।
चित्त समाधि शिविर एक ऐसा शिविर है जो हर व्यक्ति को करना चाहिए।
मुझे तो बहुत आनन्द आया! उपासक जी ने सभी को बहुत ज्ञान की बात बताई।
यहां के सभी शिविरार्थी एक परिवार की तरह ही रहते हैं।
उम्र के इस पड़ाव पर सभी को जरूरत है ऐसी जीवन शैली की जो सही समझ,
सही दिशा व सही मार्गदर्शन दे सके जो यहां पर मिला।
आगे भी मुझे अवसर मिला तो जरूर आने का भाव है।
गुरुदेव का कोटि-कोटि धन्यवाद!
'जय जिनेन्द्र'
चित्त समाधि शिविर के लिये कुछ भी बोले तो अतिशयोक्ति होगी लेकिन फिर
भी मुझे यह अहसास हुआ कि कभी तनाव को नहीं बढ़ाना चाहिये।
अपना संयम रखना चाहिये। स्वावलम्बी बनना चाहिये और शांत जीवन जीना
चाहिये। इन सब गुणों को यदि धारण कर लें तो हमें चित्त समाधि सहज ही
प्राप्त हो जायेगी।
इस शिविर में आचार्यवर, मुख्यमुनि, साध्वीप्रमुखा जी, समणी जी और
साध्वीवर्या तथा विभिन्न वक्ताओं के वक्तव्य को श्रवण करने का मौका मिला।
सभी ने हमारा बहुत ध्यान रखा इसके लिये हम कृतज्ञता ज्ञापित करते हैं।
दैनिक जीवन में दिन चर्या को नियमित कर अपनी आत्मा के लिये समय देना
सुनिश्चित किया गया। जीवन को हल्का करने हेतु क्रोध को न करना व सरल
जीवन जीने हेतु अग्रसर होना, क्षमा को धारण करना जीवन का मुख्य लक्ष्य
तय किया। गुरुदेव ने महती कृपा कर शिविर के आयोजन शुरु करवाया,
हम गुरुदेव के प्रति कृतज्ञ हैं। व्यवस्था व व्यवस्थापक का व्यवहार
सराहनीय है।
शिविर में आकर मुझे बहुत अच्छा लगा। यहाँ आने से पहले मन में था वहाँ
का माहौल कैसा होगा, लोग कैसे होंगे, लेकिन यहाँ पर आकर मुझे बहुत
अपनापन लगा। यहाँ पर आध्यात्मिक, व्यावहारिक जीवन के बारे में बहुत
जानकारी मिली। कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत धन्यवाद, जो निस्वार्थ भाव
से अपनी सेवा दे रहे हैं। सात दिन बहुत शांतिकारी रहे।
सुपर से ऊपर व्यवस्था चित्त समाधि बहुत बढ़िया रही और अब परिवार के
साथ भी यही रखने का भाव है। प्रशिक्षक जी का सबका बहुत स्नेह व
आत्मीयता का व्यवहार था। वापस बहुत जल्दी आने का भाव है।
अगर दूसरी बार हम रुकते हैं तो सब की बहुत बहुत आभारी हूँ।
शिविर में मैंने खूब आनंद लिया। गुरुदेव की सेवा, मुमुक्षु साध्वी जी,
साध्वीवर्या इनकी सेवा का मौका मिला इसलिए अपने आप को बहुत धन्य समझते हैं।
इस शिविर के निमित्त से यह मौका मिला। बहुत सारा ज्ञान मिला,
आध्यात्मिक बातें सुनने को मिली और संसार में रहकर भी हम धर्म कर सकते हैं
इसकी छोटी-छोटी टिप्स मिली।
बुलाये हुए सभी प्रमुख अतिथि वक्तव्य में इतनी अच्छी तरह से ज्ञान की
बातें सिखाई - कुछ कहानियों द्वारा समझाया। सभी महिला संयाजिका भी इतनी
मीठी और मधुर बातों में समझा रहे थे।
हम सबके बहुत आभारी हैं, आभारी हैं, आभारी हैं।
शीला लोढ़ा
औरंगाबाद (महाराष्ट्र)
शिविर का अनुभव मेरा बहुत अच्छा रहा। यहाँ के व्यवस्थापकों का व्यवहार
बहुत ही प्रशंसनीय है। सभी की समस्याओं का समाधान तुरंत करने का प्रयास
करते हैं। गुरु दर्शन, प्रवचन श्रवण, सामायिक, प्रतिक्रमण आदि का भरपूर
लाभ उठाया।
इनके साथ ही जो कक्षाएँ लगी उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला, बहुत ही
सारगर्भित व प्रेरणास्पद थी। खान-पान, आवास व्यवस्था अनुकूल थी।
सफाई अच्छी थी। वातावरण बहुत ही सुरम्य व प्रदूषण मुक्त था।
स्वर्ग जैसा नजारा लगता था। अविस्मरणीय यादें लेकर जा रहा हूँ।
सुभाष चन्द्र
सिरसा (हरियाणा)
हमें यहाँ पर बहुत ही अच्छा लगा। यहाँ आने के बाद मुझे कभी घर की भी
याद नहीं आई। ऐसा लगता है कि हम प्रवचन में जाते तब ऐसा लगता कि हम
भगवान के समव शरण में बैठे हैं। आप सबका स्नेह प्रेम और आपकी सेवा
बहुत ही अच्छी रही।
जो क्लास होती थी, वक्ता को बुलाते वो बहुत अच्छे बताते और समझाते।
आपकी यहाँ की तो बहुत याद आएगी। ये सात दिन कैसे बीत गये हमें पता भी
नहीं चला। मैंने यहाँ जो सीखा समझा उसको जीवन में उतारने की कोशिश
करूँगी और दूसरों को यहां भेजने की कोशिश करूँगी। हमारी तरफ से आपको
कोई तकलीफ हुई हो तो मैं क्षमा प्रार्थी हूँ।
मंजू देवी पामेचा
कांदिवली (मुंबई)
गुरुदेव को शत-शत नमन, पर्यवेक्षक मुनि श्री को सविनय वंदन!
सादर जय जिनेन्द्र। चित्त समाधि शिविर के लिए क्या कहूं इतनी उत्साहित
थी आने के लिए क्या बताऊं, मेरे माता-पिता को शिविर ज्वाइन करवाकर स्वयं
को इतनी आनंद की अनुभूति हो रही है कि जैसे मैंने एक तीर्थ को पूर्ण कर
लिया है।
सभी शिविरार्थियों का सभी एक-दूसरे के प्रति ऐसे समर्पित हो रहे थे कि
ऐसा समर्पण तो स्वयं के परिवारों में देखने को नहीं मिलता।
गुरुदेव को अनंत कृतज्ञता और J.V.B. के पर्यवेक्षक मुनि श्री कीर्ति
कुमार जी के मास्टर माइंड को कोटि-शत नमन।
स्नेहलता चोरड़िया
काठमांडू
शिविर में हमें बहुत अच्छा लगा, एक तो दिनचर्या में बहुत बदलाव आया,
टाईम से उठना, टाईम से खाना, टाईम से सोना और सारे शिविर में भाग लेने
वाले भाई व बहिने एक परिवार की तरह हो गये और कार्यकर्त्ता सभी का बहुत
ध्यान रखते हैं।
और वक्ता के रूप में जो भाई बहन आये उन्होंने तो बहुत अच्छे से सभी को
समझाया। सभी वक्ताओं को सुन कर मेरे मन में आया कि आज से ही मैं किसी
की बात को नहीं काटूँगी और दखल अंदाजी नहीं करूँगी।
यह शिविर मेरे लिए एक स्वर्णिम अवसर लेकर आया। 50 के बाद भी हम अपनी
सकारात्मक सोच से एक आनंद भरा जीवन जी सकते हैं इसके लिए हमारे अंदर
हमें क्या बदलाव करना चाहिए इसका प्रशिक्षण हमें यहाँ मिला।
प्रेक्षाध्यान द्वारा हम कैसे क्रोध आवेग पर नियंत्रण कर सकते हैं यह
हमने यहाँ सीखा।
गुरुदेव की दूरदृष्टि से इसका आयोजन हुआ। इसे सफल बनाने में जुड़े हुए
सभी सदस्यों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करती हूँ।
यह हमेशा चलता रहे यही मंगल भावना।