Yogakshem Year: Structure and Framework (योगक्षेम वर्ष : व्यवस्था और स्वरूप)
The Yogakshem Year is a unique opportunity for personality development. It will provide in-depth training in subjects such as Agam, Jain Philosophy, Terapanth Philosophy, Tattva Gyan, Preksha Meditation, Anuvrat, and Jeevan Vigyan. From the perspectives of training and management, the arrangement and framework can be structured as follows.
योगक्षेम वर्ष व्यक्तित्व विकास का विशिष्ट अवसर है। इसमें आगम, जैनदर्शन, तेरापंथ दर्शन, तत्त्वज्ञान, प्रेक्षाध्यान, अणुव्रत, जीवन विज्ञान आदि विषयों का गहन प्रशिक्षण प्रदान किया जा सकेगा। प्रशिक्षण व प्रबंधन की दृष्टि से व्यवस्था और स्वरूप इस प्रकार रह सकेगा।
Yogakshem Year: Concept and Vision (योगक्षेम वर्ष : आयोजना)
The purpose of human life is not merely to survive, but to evolve. Development becomes meaningful when external progress is accompanied by inner stability. Mere acquisition is not sufficient; the protection and preservation of what has been attained are equally essential. This very sentiment forms the core of Yogakshem.
The word Yogakshem is derived from the combination of two terms—Yog and Kshem. Yog means the attainment of what has not yet been attained, while Kshem means the protection of what has already been achieved. From this perspective, Yogakshem is not just a word but a life process—a discipline of self-development and self-preservation.
The Jain Shwetambar Terapanth Dharmasangh is a progressive and experimental religious order. From the viewpoints of spiritual practice, education, service, and organization, it has undertaken many innovative experiments from time to time. Under the leadership of its radiant, dynamic, and authoritative Acharyas, the Sangh has continually flourished due to its commitment to conduct, discipline, and visionary resolve. The heads of the Sangh continuously strive to ensure its longevity by nurturing the competence of future generations and awakening their wisdom.
मानव जीवन का उद्देश्य केवल जीवित रहना नहीं, बल्कि विकसित होना है। विकास तब सार्थक होता है जब उसमें बाह्य प्रगति के साथ आंतरिक स्थिरता भी जुड़ी हो। केवल प्राप्त करना पर्याप्त नहीं, प्राप्त की रक्षा और स्थिरता भी उतनी ही आवश्यक है। यही भाव योगक्षेम का मूल है। योगक्षेम शब्द दो शब्दों के योग से बना है योग + क्षेम । योग का अर्थ है अप्राप्त की प्राप्ति और क्षेम का अर्थ है प्राप्त की सुरक्षा । इस दृष्टि से योगक्षेम केवल शब्द नहीं, जीवन की एक प्रक्रिया है - आत्म-विकास और आत्म-संरक्षण की साधना ।
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ विकासशील एवं प्रयोगशील धर्मसंघ है। इसमें साधना, शिक्षा, सेवा, व्यवस्था आदि की दृष्टि से समय समय पर अनेक प्रयोग होते रहे हैं। यह अपने तेजस्वी, ओजस्वी और वर्चस्वी अनुशास्ताओं के नेतृत्व में अपनी आचारनिष्ठा, अनुशासननिष्ठा एवं भवितुकामिता के कारण सदैव प्रवर्द्धमान रहा है। संघ के अधिनेता संघ की भावी पीढ़ी की अर्हता के विकास और प्रज्ञा जागरण द्वारा संघ को दीर्घजीवी बनाते हैं।
In the year 1989, the Yogakshem Year organized on the completion of the 75th birth anniversary of Acharyashri Tulsi infused new consciousness into the Sangh. In the same tradition, the years 2026–2027 will be recorded as a distinctive chapter in the history of the Terapanth Dharmasangh. This period is once again being observed as the Yogakshem Year.
At the request of Sadhvi Pramukha Kanakprabhaji, and on the auspicious occasion of the completion of Acharyashri Mahashraman’s Shastipurti and Diksha Kalyan Year, this initiative offers a rare opportunity for the development of the Terapanth Dharmasangh and for its members to attain greater spiritual heights and depth. This celebration is not of an individual personality alone, but a remembrance of the tradition of discipline and spiritual practice that has given the Terapanth Dharmasangh stability, unity, and renewed inspiration for growth.
Through this year-long initiative, every seeker will have the opportunity to recognize their inner potential and dedicate it to the service of the Sangh and society.
सन् 1989 में आचार्यश्री तुलसी के जन्म के पचहत्तर वर्ष की संपूर्ति पर आयोजित योगक्षेम वर्ष ने संघ में नई चेतना का संचार किया था । इसी श्रृंखला में वर्ष 2026- 2027 तेरापंथ धर्मसंघ के इतिहास में एक विशिष्ट अध्याय के रूप में अंकित होगा। यह वर्ष पुनः 'योगक्षेम' वर्ष के रूप में आयोजित है। साध्वीप्रमुखा कनकप्रभाजी के निवेदन पर आचार्य श्री महाश्रमण षष्टिपूर्ति व दीक्षा कल्याण वर्ष की संपूर्ति के उपलक्ष में तेरापंथ धर्मसंघ के विकास व तेरापंथ धर्मसंघ के सदस्यों के लिए अध्यात्म की ऊंचाई और गहराई को प्राप्त करने का दुर्लभ अवसर है। यह आयोजन किसी एक व्यक्तित्व का उत्सव नहीं, बल्कि उस साधना और अनुशासन की परंपरा का स्मरण है जिसने तेरापंथ धर्मसंघ को स्थिरता, एकता और विकास की नवप्रेरणा दी है। इस वर्ष के माध्यम से प्रत्येक साधक को यह अवसर मिलेगा कि वह अपने भीतर की क्षमताओं को पहचाने और उन्हें संघ तथा समाज की सेवा में नियोजित करे।